भाजपा जिलाध्यक्ष ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत किया वृक्षारोपण

सिकंदरपुर,बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान से नया कैंपेन शुरू किया गया है। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत देशभर में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे। पर्यावरण का मतलब एक पूरे प्राकृतिक परिवेश से होता है जिसमें हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु सभी शामिल होते हैं और एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र इकोसिस्टम का निर्माण करते हैं, लेकिन मौजूदा समय में जिस तरह से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है, उससे इंसानों का जीवन खतरे में पड़ गया है। प्रदूषण हर दिन बढ़ रहा है और पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे गर्मी तेजी से बढ़ रही है, पानी की कमी हो रही है, शुद्ध हवा और ऑक्‍सीजन नहीं मिल पा रही है। इससे जीव-जंतु से लेकर धरती पर मौजूद सभी चीजों को नुकसान पहुंच रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार को सिकंदरपुर मंडल स्थित श्री चतुर्भुज नाथ मंदिर के प्रांगण में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव द्वारा चलाए गए अभियान एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर संजय यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा यह अभियान चलाने का उद्देश्य है की अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो जिससे पर्यावरण स्वच्छ हो और मां के नाम पर पेड़ लगाने से लोग उस पौधे का देख भाल अच्छे से करेंगे जिससे आने वाले समय में समाज में शुद्ध वातावरण रहेगा।इस मौके पर जिला महामंत्री प्रयाग चौहान, मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष गुप्ता, मंडल महामंत्री जितेंद्र सोनी, डॉ विद्यासागर, अंजनी यादव , नीरज सोनी, गणेश वर्मा, डब्ल्यू पाण्डेय, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post