सिकंदरपुर,बलिया। दीपावली के शुभ अवसर पर सिकंदरपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई संभ्रांत व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. उमेश चंद रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और व्यापारिक समुदाय से जुड़े लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ. उमेश चंद ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर क्षेत्र के विकास में योगदान देने की अपील की। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन, शुभकामना संदेश और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने डॉ. उमेश चंद के इस पहल की सराहना की।
दीपावली के अवसर पर डॉ. उमेश चंद ने सिकंदरपुर के संभ्रांत व्यक्तियों को किया सम्मानित
byBallia Bulletin live
-
0