क्षितिज प्रताप सिंह बने भाजपा के नए मंडल संयोजक

सिकंदरपुर,बलिया (विनोद कुमार)। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने चुनाव के दृष्टिकोण से नवानगर मंडल में मंडल अध्यक्ष शोभन राजभर के स्थान पर मण्डल संयोजक के रूप में क्षितिज प्रताप सिंह जी को नियुक्त किया गया है। इससे नवानगर मंडल में सभी पदाधिकारीगण में खुशी की लहर आ गई है। बता दें कि क्षितिज प्रताप सिंह ग्रामसभा हुसैनपुर के पूर्व प्रधान रह चुके हैं और नवानगर मंडल में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं, जो की पार्टी ने उनके कार्य को देखते हुए नवानगर मंडल के भाजपा के अनेक अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मंडल संयोजक के रूप में नियुक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post