मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

बलिया। चकमेहरल्ली उर्फ मउरहा करसी में एस.एन.अंचल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन/ देवराज महाविद्यालय (बी.एड, डी.एल.एड) के छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को संबोधित करते हुए डॉ० मंजीत कुमार यादव द्वारा मतदान संबंधी विभिन्न जानकारियां दी गई। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने मतदान पहचान पत्र को अवश्य बनाने तथा मतदान करने की अपील की तथा रैली को मतदान संबंधित विभिन्न जानकारियां देते हुए लोगों को रैली में नारों द्वारा जागरूक करने का संदेश देने का आवाहन किया गया।छात्र-छात्राओं की रैली को महाविद्यालय से डॉ. मंजीत कुमार यादव द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली विभिन्न मार्गो जैसे बिहरा चट्टी, करीमपुर व किशोरगंज से होते हुए अपने नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए आग्रह किया गया। रैली में मुख्य रूप से जितेंद्र यादव दीपिका पाण्डेय,परमात्मा यादव संध्या देवी व शिक्षकेत्तर कर्मचारी आदि मौजूद है इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. नीतीश उपाध्याय ने किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post