सिकन्दरपुर,बलिया। स्थानीय गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को विद्यालय एथलेटिक्स तहसीली रैली का आयोजन किया गया, जिसमें तहसील के माध्यमिक कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार राय ने किया। वहीं प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में निशा राजभर, 200 मीटर दौड़ में खुशी यादव, 400 मीटर दौड़ में विजयलक्ष्मी सोनी, 800 मीटर दौड़ में विजयलक्ष्मी सोनी, 1500 मीटर दौड़ में आंचल, 100 मीटर दौड़ में दिलशाद अहमद, 200 मीटर दौड़ में पीयूष राजभर, 400 मीटर दौड़ में रामू राजभर, 100 मीटर दौड़ में सूरज कनौजिया, 100 मीटर व 600 मीटर दौड़ में साक्षी निषाद, हाई जंप में फर्स्ट व लांग जंप सेकेंड शमा परवीन के नाम रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार राय, तहसील क्रीड़ा अधिकारी शशि प्रकाश राय, पूर्व प्रधानाचार्य अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा रामायण सिंह एवं शारीरिक शिक्षक सत्य प्रकाश एवं अन्य विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक भी उपस्थित रहे।
गांधी इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स तहसीली रैली आयोजित
byBallia Bulletin live
-
0
