सिकंदरपुर,बलिया। सर्व सेवा संस्थान की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि दीपों का यह त्यौहार अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा के विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि इस त्यौहार को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं और अपने आस-पास स्वच्छता एवं पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें। संस्था ने यह भी कहा कि स्थानीय कारीगरों एवं छोटे दुकानदारों से सामान खरीदकर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दें, जिससे उनके चेहरे पर भी खुशियां झलके। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने सभी को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं आनंदमय दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
सर्व सेवा संस्थान की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
byBallia Bulletin live
-
0