सिकंदरपुर बलिया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष गुप्ता ने नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए मंगलकामना की है कि सभी के जीवन में देवी महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली पर सभी के मन में प्रेम का भाव रहना चाहिए।दिवाली की शुभकामना देते वक्त कहा, 'दीया-बाती बनाने वालों, साफ-सफाई व श्रृंगार की सामग्री बनाने वालों और ऐसी ही गतिविधियों में स्थानीय स्तर पर लगे व्यक्तियों और उनके परिवारों से मिलकर, दीपावली पर्व के उत्साह और उल्लास का प्रकटीकरण होता है। भगवान श्रीराम ने भी सभी लोगों के साथ मिलकर सभी के कल्याण की कामना के साथ अपना राज्य चलाया। इस दौरान उन्होंने यह भी आग्रह किया कि हम सबका यह सामूहिक प्रयास हो कि गरीब और मजदूर परिवार का कोई भी सदस्य भूखा न रहे, सबके जीवन में दीपावली का आनंद हो, हम सामूहिक दायित्व के रूप में दीपावली का पर्व मनाएं।
गरीब और मजदूर परिवार का कोई भी सदस्य भूखा न रहे, सबके जीवन में दीपावली का आनंद हो- डॉ आशुतोष गुप्ता
byBallia Bulletin live
-
0