सिकंदरपुर,बलिया। दिल्ली में 27 सालों के बाद कमल खिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। सिकंदरपुर के बस स्टैंड चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए कहा कि उनके विकास के एजेंडे और विजन पर जनता ने भरोसा जताया है। उन्होंने दिल्ली के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवारों को सही नेतृत्व चुनने के लिए प्रेरित किया। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की जनता के साथ जो विश्वास का रिश्ता बनाया है, वह अटूट है।कार्यक्रम में कुँवर विजय सिंह, अरविंद राय, क्षितिज सिंह, आकाश तिवारी,अनिल पाण्डेय, डॉ आशुतोष गुप्ता, डॉ उमेश चंद सोनी, सतेन्द्र राजभर,जितेंद्र सोनी, सोनू गुप्ता, अमृत सैनी समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस जीत की बधाई दी और कहा कि यह एकजुटता की जीत है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को पार्टी के लिए नए युग की शुरुआत बताया।
दिल्ली, मिल्कीपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
byBallia Bulletin live
-
0