सिकंदरपुर,बलिया। नगर पंचायत सिकंदरपुर के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय को शासन द्वारा नगर पंचायत नगरा तथा बेल्थरा का नवागत अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें सिकंदरपुर नगर पंचायत का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनोज कुमार पाण्डेय अपने कार्यकुशलता और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। अब वह दोनों नगर पंचायतों की जिम्मेदारियां निभाएंगे। उनके इस दोहरे दायित्व को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद है कि नगर विकास कार्यों में गति आएगी और पारदर्शिता बनी रहेगी। नव नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि नगरीय विकास और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही दोनों क्षेत्रों में योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से किया जाएगा।
मनोज कुमार पाण्डेय को नगरा तथा बेल्थरा का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त, सिकंदरपुर का भी अतिरिक्त प्रभार
byVinod Kumar
-
0