सिकंदरपुर,बलिया। मौसम एक बार फिर से करवट बदलने लगा है। बुधवार को सुबह से ही कई इलाकों में रुक रूक कर बारिश होने से किसानों के लिए चिन्ता का विषय बन गया है। बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। दरअसल, मंगलवार शाम से ही आसमानों में काले बदल छाए हुए थे। इसी दौरान तेज हवा के बाद शुरू हुई बेमौसम बरसात से आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
खेती करने वाले किसानों के सामने नई मुसीबत पैदा कर दी है। इस बेमौसम बारिश से शहरी जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं किसानों ने बताया कि यह बारिश काफी नुकसानदायक है इस बे मौसम बारिश की वजह से हम लोगों को काफी नुकसान पहुंच रहा है रवि की फसल के साथ-साथ मटर और सरसों की फसल बर्बाद हो रही है। मार्च के महीने में बारिश नहीं होती है। यह बारिश हम किसानों के चेहरे पर मायूसी ला दी है। इस बारिश से हमारे लाखों की फसल बर्बाद हो जाएगी।बताते चलें कि किसान भगवान से मौसम साफ होने की फरियाद कर रहे हैं। वहीं, इस बारिश ने ठंड भी बढ़ा दी है। जिससे लोग परेशान दिख रहे है।बे मौसम बारिश से बढ़ी किसानों की मुश्किले, फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका
byBallia Bulletin live
-
0