आरएसएस के होली उत्सव में खूब उड़े अबीर गुलाल, ढोल मजीरे के धुन पर जमकर झूमे लोग

सिकंदरपुर,बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन उत्सव का आयोजन रविवार को शिवाजी विद्यार्थी प्रभात शाखा पर किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। सह जिला संघचालक ने बताया कि होली एक प्रमुख हिंदू धार्मिक पर्व है जो भारतीय सभ्यता और संस्कृति में गहरी रूप से स्थापित है। होली का उत्सव परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के बारे में है। बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा होली मिलन उत्सव का आयोजन कर पारंपरिक, साफ सुथरी व सछ्वावपूर्ण पारिवारिक होली का संदेश देने का काम किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रंगों के त्यौहार में शामिल होकर लोग अपनों के साथ खुशियां मनाते हैं। इस दौरान लालवचन तिवारी सह जिला संघचालक, दिनेश जी नगर संघ चालक, प्रेम प्रकाश राय जिला कार्यवाह रसड़ा,विवेकानंद जी जिला शारीरिक प्रमुख, मानिकचंद जी पूर्व नगर कार्यवाह ,अविनाश मिश्रा नगर कार्यवाह ,अजय सिंह सह नगर कार्यवाह, विनोद कुमार मीडिया प्रभारी, मोहन जी, गुलाब जी, आकाश तिवारी जी, नायब जी सोनी,कैलाश सोनी, मनोज जी, संजय जी, सुरेंद्र जी, राजू जी, डब्लू जी,कृष्ण जी, मनीष जी, मिंटू जी, विमलेश जी आदि स्वयंसेवकों ने सहभाग किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post