भाजपा द्वारा 5 अप्रैल दिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा होली मिलन समारोह

सिकंदरपुर बलिया (विनोद कुमार)। बेल्थरा मार्ग स्थित राधिका उत्सव वाटिका निकट लक्ष्मी गैस एजेंसी सिकंदरपुर में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। 5 अप्रैल दिन शुक्रवार को होली के अवसर पर जमकर गुलाल उड़ेगा। होली मिलन समारोह की पूरी व्यवस्था जोरो शोरो से की जा रही है। बता दें कि भाजपा द्वारा होली सदैव आंनद के साथ मनाई जाती है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर होली मिलन समारोह की तैयारियाँ करते हैं। इस बार भी होली को विशेष अंदाज़ में मनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस बारे मे भाजपा मंडल अध्यक्ष सिकंदरपुर आकाश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव होंगे। बताया कि इस बार भी हर्बल रंगों के साथ होली खेली जाएगी।होली मिलन समारोह में ठंडई के साथ कुछ पकवान भी बनवाई जाएगी। सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर होली खेलेंगे और त्यौहार का आनन्द लेंगे। कहा कि होली रंगों का त्यौहार है जिसे हम सब बड़े ही प्यार से खेलते हैं। सभी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं और लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं। इस बार भी होली मिलन समारोह में ऐसा ही धमाल होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post