झारखंड प्रदेश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र प्रसाद तथा बलिया लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर का हुआ जोरदार स्वागत

सिकंदरपुर,बलिया।सिकंदरपुर क्षेत्र के करमौता में स्थित निर्वतमान विधायक व बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय यादव के आवास पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के बिहार व झारखंड प्रदेश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री माननीय नागेंद्र जी व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर पहुंचे।इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक ली।इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।अपने स्वागत से अभिभूत बिहार झारखंड के संगठन मंत्री नागेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है विश्व स्तर पर भारत की अलग पहचान बनी है उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजूटता के साथ जुट जाना है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को जी जान लगा देना है विपक्ष के लोग सरकार के प्रति गलत प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दे।इस दौरान स्वागत करने वालो में मण्डल अध्यक्ष आकाश तिवारी,नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल,जितेंद्र सोनी, प्रयाग चौहान,दिलीप सिंह,सतेंद्र राजभर,अक्षय लाल यादव, नीरज सोनी,आईटी सेल सोनू गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post