भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में धूमधाम से होली मिलन समारोह आयोजित

सिकन्दरपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को राधिका उत्सव वाटिका के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव मौजूद रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम अमरेश राज व छोटू राय चुनमुन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान फूलों की होली कार्यकर्ताओं के बीच में क्षेत्रीय अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा खेला गया।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि द्वापर युग में भगवान श्री कृष्णा त्रेतायुग में भगवान राम ने पापों का अंत किया था कलयुग में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरती पर अवतार लेकर भ्रष्टाचारियों का अंत कर रहे हैं कहां की आज देश का मान पूरे विश्व में बढ़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार में देश सुरक्षित हाथों में है पूरे देश व प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं सभी त्योहार शांति पूर्वक वातावरण में मन रहे हैं।क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल छठु राम विश्राम सिंह रवि राय प्रयाग चौहान सत्येंद्र राजभर अरविंद कुमार राय चंदन राय अनिल पांडे पंचानंद सिंह पिंटू पाठक ओम प्रकाश यादव मनीष सिंह पिंटू सिंह अजय सिंह नवीन सिंह राजेन्द्र सिंह आशुतोष गुप्ता निरंजन राय आदि मौजूद थे।कार्यक्रम के आयोजक मण्डल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा संचालन बंटी राय ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post