बलिया जनपद के बंगला (रतसर) गाँव की होनहार 22 वर्षीय वंदना सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें प्रतिष्ठित "भारत सम्मान अवार्ड 2025" से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें हाल ही में नई दिल्ली स्थित पाँच सितारा होटल Le Meridien में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Global Excellence Forum (भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था) द्वारा किया गया इस समारोह में मुख्य अतिथि और award देने वाले थे: न्याटो डुकुम, कैबिनेट मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग, अरुणाचल प्रदेश सरकार डॉ. तागे ताकी, कैबिनेट मंत्री – कृषि, बागवानी एवं पशुपालन विभाग, अरुणाचल प्रदेश डॉ. रवीन्द्र नारायण बेहेरा, सांसद, भारत सरकार एवं अध्यक्ष, राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद Naeem Tirmizi, अहमदाबाद के व्यवसायी, जो Elite Traders, Reckon Engineers और Reckon Fabricators के पार्टनर और Elite Humanspaces Private Limited एवं Elite Medispaces Private Limited के निदेशक हैं।इसके अलावा, वह Xavier's Alumni Mirzapur के अध्यक्ष और Al Ameen Lokhit Charitable Trust के उपाध्यक्ष के रूप में कई सामाजिक और धर्मार्थ गतिविधियों में सक्रिय हैं।वंदना सिंह वर्तमान में State Secretary (Women Empowerment & Child Development) एवं Board Advisor Committee Member, Global Excellence Forum हैं। अपने समाजसेवी कार्यों के माध्यम से उन्होंने महिलाओं और बच्चों को सीधे मदद पहुँचाई और लोगों तक जागरूकता फैलाई।वंदना सिंह का मानना है कि कम उम्र में समाज सेवा करने का अनुभव उन्हें और अधिक जिम्मेदार बनाता है।सम्मान प्राप्त करने के बाद वंदना सिंह ने कहा –"यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं और बच्चों का है जिनके अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए मैं संघर्ष करती हूँ। यह मुझे और अधिक जिम्मेदारी देता है कि मैं राष्ट्रीय स्तर पर समाज में बदलाव लाने के लिए और सशक्त पहल करूँ। मेरा सपना है कि बलिया की माटी से निकली यह आवाज़ पूरे देश में गूंजे और हर महिला व बच्चा आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जी सके।"वंदना सिंह की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा बलिया जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। शुभचिंतकों और समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया की बेटी वंदना सिंह "भारत सम्मान अवार्ड 2025" से सम्मानित
byBallia Bulletin live
-
0