गौरव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिवंगत चाची के ब्राम्हभोज में सैकड़ों हुए शामिल

सिकंदरपुर, बलिया। क्षेत्र के कठौड़ा में राष्ट्रीय गौरव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण उर्फ विशाल राजभर की चाची सुनैना देवी के निधन के बाद शनिवार को श्राद्ध कर्म के तहत ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में ब्राह्मण व सैकड़ों परिवार के लोग ब्रह्मभोज में शामिल हुए। विशाल राजभर के चाची के ब्रह्मभोज कार्यक्रम को लेकर लोगों को पहले ही आमंत्रित किया गया था और पूरे विधि विधान के साथ श्राद्ध कर्म के तहत ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान इनकी चाची के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय गौरव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण उर्फ विशाल राजभर एवं अन्य लोगों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विशाल राजभर ने बताया कि पूरे विधि विधान के साथ ब्रह्मभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें ब्राह्मण भोज का भी आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण शामिल हुए। वहीं अन्य लोग भी ब्रह्मभोज में शामिल हुए।इस ब्रह्मभोज में प्रदोष राव श्री राम यादव पंकज यादव जयशंकर राजभर , पुर्ण प्रधान दिनेश राजभर ,भीरूग् राजभर ,छोटू कनौजिया ,,राजकुमार वर्मा सुखराम प्रसाद रोहित कुमार राम संजय कुमार राहुल कुमार शिवबचन , मनोज राजभर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post