संस्कृति कार्यक्रम आयोजित कर पारंपरिक फाग गीतों का लिया आनंद

दुबहर, बलिया - स्थानीय क्षेत्र के हरलाल छपरा, नगवा गांव में बाबा साधुचरण शिक्षण संस्थान के प्रबंधक राधाकृष्ण पाठक के आवास पर शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब आनंदित किया।गायक राजेश पाठक ने अपनी होली गीत- होली खेले रघुवीरा अवध में.. कान्हा मारत रोरी ए मैया.. एवं इत से निकली नवल राधिका, उत से कुंवर कन्हाई..आदि गीतों को सुनाकर लोगों को खूब झुमाया। इस दौरान अजीत पाठक 'सोनू' एवं मनीष पाठक ने कलाकारों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इसके पूर्व रामचरित मानस का सुंदरकांड पाठ कराया गया। पं0 अश्वनी कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच देवी-देवताओं की पूजन संपन्न कराई।इस मौके पर नेता संजय उपाध्याय, पिंटू जावेद, ओमप्रकाश तिवारी, प्रियम्वद दुबे, शिवजी पाठक, राधेश्याम पाठक, अवनीश उपाध्याय, प्रदीप पाठक चुन्नू, कृष्णकांत पाठक, रमाशंकर तिवारी, केशव सिंह, कल्लू पाठक, पन्नालाल गुप्ता, विमल पाठक, शिवेंद्र नाथ दुबे, नागेंद्र तिवारी, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, संदीप गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, विनोद पाठक, अनिल पाठक, अरविंद राय, विश्राम तिवारी, राधा पाठक, अभिषेक पाठक, रामेश्वर चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post