राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत पन्दह ब्लाक का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित

सिकंदरपुर,बलिया। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत पन्दह ब्लाक का शैक्षिक भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) का शानदार आगाज खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अनूप गुप्ता ने किया। एक्सपोजर विजिट को रवाना करने से पहले बीआरसी पन्दह पर बीईओ अनूप गुप्ता ने प्रधानाध्यापक कंपोजिट एकइल अरुण कुमार सिंह के साथ ही वार्डन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कविता राय ने टी-शर्ट, टोपी, वैग, स्टेशनरी एवं अन्य सामान उपहार स्वरूप भेंट किया |शिक्षकों के साथ बस से एक्सपोजर विजिट पर निकले बच्चें सबसे पहले शैक्षिक यात्रा पराग डेयरी पहुंची, जहां बच्चों ने दूध पैकिंग, दही व पनीर बनाने की प्रक्रिया को जाना और समझा। तत्पश्चात पॉलीटेक्निक बलिया पहुंचे, जहां बच्चों ने इंजीनियरिंग से संबंधित कोर्स को जाना इंजीनियरिंग की पढ़ाई में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं सिविल इंजीनियर आदि कोर्स के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान बच्चों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी। फिर, बच्चों ने वन विहार बलिया का भ्रमण किया। वहां पर नवग्रह वाटिका के बारे में जानकारी ली। साथ ही मछलियों के साथ भरपूर इंजॉय किया। वनवन बिहार में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेल से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया ।इस दौरान एआरपी नागेंद्र नाथ पाण्डेय , शिव नारायण यादव , वार्डन कविता राय , अरुण कुमार सिंह, सोनू, प्रशांत सिंह , खुशबून, रमेश शर्मा , अवधेश यादव , संजय तिवारी ,संतोष कुमार ,प्रवीण कुमार बच्चों को तमाम नवीन जानकारियों से अवगत कराते रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post