मनियर,बलिया। मनियर नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी बुचीया देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 2136 वोटों के भारी अंतर से हराकर विजय हासिल की। मतगणना बांसडीह इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई। कुल पांच राउंड की गिनती में बुचीया देवी ने लगातार बढ़त बनाए रखी। मतगणना पूर्ण होते ही उन्हें विजेता घोषित किया गया। जीत के बाद भाजपा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। ढोल-नगाड़ों, मिठाई और फूल-मालाओं के साथ बुचीया देवी का स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं ने इसे "जनता का आशीर्वाद" और "विकास पर विश्वास" बताया।
मनियर नगर पंचायत उपचुनाव में भाजपा की बुचीया देवी 2136 मतों से विजयी घोषित
byVinod Kumar
-
0