सिकंदरपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शौर्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति से गुंजा बलिया मार्ग

सिकंदरपुर,बलिया। पाकिस्तान में आतंकी अड्डों पर भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि को लेकर रविवार को सिकंदरपुर नगर में राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पूर्व विधायक संजय यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी इंटर कॉलेज प्रांगण से शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं तथा नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति से ओतप्रोत नारों—"भारत माता की जय" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद"—से वातावरण गूंज उठा। यात्रा का विभिन्न स्थलों पर पुष्पवर्षा और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।यात्रा गांधी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, नगरा चौराहा, डाक बंगला, भड़िकरा, संदवापुर, भाटी चट्टी, दादर, लखनापार, डंकीगंज, एकईल, पूर, पकड़ी, खेजुरी और बहेरी होते हुए पुनः गांधी इंटर कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुई।पूर्व विधायक संजय यादव ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, "पाकिस्तान यह भूल रहा है कि अब भारत बदल चुका है। अब यह नया भारत है जो पहले चेतावनी नहीं देता, सीधा जवाब देता है। ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश के वीर जवानों की बहादुरी और केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। यह तिरंगा यात्रा हमारे शौर्य, संकल्प और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।"डॉ. उमेश चंद्र ने कहा कि यह यात्रा उन वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई है जिन्होंने पाकिस्तान की धरती पर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर भारत की सैन्य ताकत का लोहा मनवाया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी, विजय जायसवाल, मनीष सिंह, डॉ. आशुतोष गुप्ता, विनीत पांडेय बिट्टू, राकेश गुप्ता नन्हे, नीरज सोनी, मंडल महामंत्री जितेंद्र सोनी, श्रीकांत राम, अंजनी यादव, ओपी यादव, बजरंगी चौहान, रमेश कुमार उर्फ डब्लू गुप्ता, अजीम अख्तर, बूथ अध्यक्ष रविंद्र वर्मा, सोनू गुप्ता, इशांत शर्मा, बेचन जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह यात्रा न केवल भारतीय सेना के साहस का उत्सव थी, बल्कि भारत के प्रति आमजन की आस्था और एकता का भी प्रतीक बनी।

Post a Comment

Previous Post Next Post